The era of Vande Bharat and he is still riding a bicycle Smriti Irani

जमाना वंदे भारत का और वे अब भी साइकिल पर चल रहे-स्मृति ईरानी

 

पन्ना । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार विष्णु दत्त शर्मा का नामांकन दाखिल करवाने पन्ना पहुंचीं। उन्होंने यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमले बोले और कहा कि जमाना वंदे भारत का है और वे अब भी साइकिल पर चल रहे हैं।
भाजपा ने मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। पन्ना में नामांकन भरने से पहले जनसभा हुई और रोड शो भी हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश अबकी बार 400 पार का रास्ता देख रहा है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है, समाजवादी पार्टी को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश से प्रत्याशी लेकर समाजवादी पार्टी आई, फिर दो दिन बाद ही प्रत्याशी बदल दिया।
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का जिक्र करते हुए कहा, “मैं उस क्षेत्र से सांसद हूं जहां पर पांच दशक तक एक खानदान का ही राज रहा है। उस क्षेत्र में कभी भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनना मौत का सामान घर लाने जैसा था। माथे पर तिलक लगाना, होंठों पर राम का नाम होना राजनीतिक अभिशाप माना जाता था। उस क्षेत्र में कांग्रेस का हाथ तो था ही, संग-संग साइकिल भी चलती थी। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ को साफ किया और साइकिल को पंचर कर दिया।
उन्‍होंने कहा कि यह जमाना है वंदे भारत का, लेकिन वे आज भी साइकिल पर चलते हैं। यह कर्मठ कार्यकर्ताओं के संकल्प और संगठन कौशल का ही परिणाम है कि विरोधी पार्टी ने हथियार डालकर, टिकट बदलकर भाजपा की जीत का संकेत दे दिया है। मैं पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को उनकी जीत की अग्रिम बधाई दे रही हूं और यह कोई दुस्साहस या अहंकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयर इंडिया ने तीन महीनों के लिए की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एयर इंडिया ने तीन महीनों के लिए की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द -वित्तीय वर्ष में 22,000 करोड़ से ज्यादा का घाटा होने का अनुमान नई दिल्ली । मध्य पूर्व संकट के कारण जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एयर इंडिया ने जून की शुरुआत से तीन महीनों के लिए […]

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें आज से लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें आज से लागू Mumbai: आम आदमी का महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दोनों कंपनियों ने प्रति लीटर 2 रुपये तक कीमत […]