Cousin brother and sister shot in one sided love

Indore: प्यार में गोलीकांड से सनसनी : एक तरफा प्यार में मौसेरे भाई-बहन को मारी गोली, फिर कर लिया सुसाइड

 

प्यार में गोलीकांड से सनसनी : एक तरफा प्यार में मौसेरे भाई-बहन को मारी गोली, फिर कर लिया सुसाइड

इंदौर। गुरुवार दोपहर शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सिरफिरे प्रेमी ने मौसेरे भाई-बहन की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय लड़का-लड़की दोनों ही स्वामी नारायण मंदिर परिसर में बैठे हुए थे। युवक का दोनों से बातचीत के दौरान विवाद हो गया और उसने पिस्तौल निकाल कर दोनों को गोली मार दी। फिर कुछ दूर जाकर खुद पर भी गोली चला दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को जिला अस्पताल भेजा।
तीनों समझौते के लिए आए थे मंदिर
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक सीहोर में रेहटी का रहने वाला था। फिलहाल, इंदौर के द्वारकापुरी में रहता था। वह स्नेहा से प्यार करता था लेकिन उसने इनकार कर दिया था। उसने पहले भी स्नेहा को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। समझौते के लिए ही तीनों मंदिर आए थे। अभिषेक इंदौर में किस कॉलेज में पढ़ रहा था, इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है। दीपक आगर का रहने वाला है और वह इंदौर में ओरिएंटल कॉलेज का छात्र था।
हत्या कर खुदकुशी करने वाले छात्र का आखिरी मैसेज..
‘हमारा रिलेशन बहुत अच्छा चल रहा था। सब ठीक था, हंसी-खुशी रहते, घूमते थे। 12-13 बार उज्जैन भी गए। देवास-महेश्वर के वाटरफॉल देखे। ऐसी कोई जगह नहीं, जहां हम इंदौर में नहीं गए। फिर हम दोनों के बीच कोई तीसरा इंसान आ जाता है..।’ यह आखिरी मैसेज है इंदौर के मंदिर में लड़की और उसके मौसेरे भाई दीपक जाट की हत्या करने वाले छात्र अभिषेक यादव का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]