Lok Sabha Elections 2024 Amit Shah in Assam

Lok Sabha Elections 2024 : ‘मोदी सरकार के कार्यकाल में चीन एक इंच जमीन भी नहीं छीन सकता’, असम में बोले अमित शाह

 

Lok Sabha Elections 2024 : ‘मोदी सरकार के कार्यकाल में चीन एक इंच जमीन भी नहीं छीन सकता’, असम में बोले अमित शाह

असम : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मंगलवार को असम के दौरे पर हैं। उन्होंने लखीमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में चीन ‘एक इंच’ जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। मोदी सरकार ने बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा को सुरक्षित किया और घुसपैठ रोकी। अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। अमित शाह ने लखीमपुर में रैली के संबोधित करते हुए कहा, ”मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। मुझे इसका पूरा भरोसा है। सालों से कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर का मुद्दा लटका रखा था। पीएम मोदी के समय में ही फैसला आया, भूमि पूजन हुआ और आखिरकार 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा हुई।’
चीन एक इंच जमीन भी नहीं छीन सका
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “मोदी सरकार ने बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा को सुरक्षित किया है। उन्होंने घुसपैठ रोकी है। मोदी सरकार में चीन एक इंच जमीन भी नहीं छीन सकता है।” उन्होंने कहा कि जनता कभी नहीं भूलेगी कि कैसे नेहरू ने 1962 में चीनी आक्रमण के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश को ‘बाय-बाय’ कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की धरती ने ऐतिहासिक रूप से किया आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सनातन संस्कृति के सिद्धांतों के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के कल्याण के […]

परिसीमन पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले………महिला आरक्षण की आड़ में बदल रहा चुनावी नक्शा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱परिसीमन पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले………महिला आरक्षण की आड़ में बदल रहा चुनावी नक्शा -ओबीसी-अधिकारों की अनदेखी का आरोप नई दिल्ली । संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर जारी बहस के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। […]