CM Eknath Shinde met Salman at home

सलमान से घर जाकर मिले CM एकनाथ शिंदे, फायरिंग इंसीडेंट के बाद सामने आई भाईजान की पहली तस्वीर

 

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पहुंचे। उन्होंने भाईजान से मुलाकात की और इस दौरान सलमान के पिता सलीम खान, बाबा सिद्दीकी, उनके बेटे जीशान और सलमान के दोस्त राहुल कनल भी मौजूद रहे। इस मुलाकात की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सीएम ने बाद में कहा कि मुंबई में किसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। इस केस की जड़ तक जाएंगे और जिसका भी हाथ होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिंदे ने सलमान खान और उनके परिवार से कुछ देर बात की।इस दौरान उन्होंने एक्टर को आश्वासन दिया कि उन्हें और उनके परिवार की सिक्योरिटी बढ़ा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वो किसी भी तरह की अंडरवर्ल्ड की एक्टिविटी को नहीं सहेंगे भले ही वो कोई बिश्नोई गैंग ही क्यों न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल -अयातुल्ला खामेनेई इमाम रजा दरगाह में हुए सुपुर्द-ए-खाक -सात दिन चले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 3.5 करोड़ लोगों के शामिल होने का दावा तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह […]

नक्सलवाद का अंत, बदलता बस्तर: विकास की नई इबारत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नक्सलवाद का अंत, बदलता बस्तर: विकास की नई इबारत कभी नक्सलवाद के खौफ से पहचाने जाने वाले बस्तर की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। सुरक्षा अभियानों और विकास कार्यों के चलते क्षेत्र में शांति का माहौल बन रहा है। वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे ने कहा कि अब सरकार […]