Monsoon enter Kerala and mp on 31st May from 16th to 21st June

IMD ने जारी किया मानसून का पूर्वानुमान, 31 मई को केरल तक, मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून तक एंट्री

 

IMD ने जारी किया मानसून का पूर्वानुमान, 31 मई को केरल तक, मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून तक एंट्री

नई दिल्‍ली: IMD ने जारी किया मानसून का पूर्वानुमान मानसून की ताऱीख का ऐलान कर दिया है, उसका कहना है कि मानसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और वो इस बार समय से पहले ही केरल पहुंच जाएगा, आईएमडी का अनुमान है कि मानसून 31 मई को ही केरल तट पर दस्तक देगा, आमतौर पर साउथ वेस्ट मानसून 1 जून को केरल तट को छूता है लेकिन इस बार ये पहले ही इसका आलिंगन कर लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार सामान्य से बहुत अच्छी बारिश का अनुमान है और 20 मई के बाद से इस एरिया में प्री-मानसून गतिविधियां भी चालू हो सकती हैं क्योंकि अंडमान निकोबार में मानसून 19 मई को ही प्रवेश कर जाएगा।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच गया है। 31 मई तक यह केरल पहुंच जाएगा। पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी, लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था। इस साल मानसून सामान्य तारीख से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है। IMD के अनुसार, मानसून के मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून और राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं यूपी में 18 से 25 जून और बिहार-झारखंड में 18 जून तक पहुंच जाएगा।
राज्यों में मानसून पूरी लिस्ट ..
केरल- 1 से 3 जून
गोवा- 5 जून -10 जून
ओडिशा- 11 स 16 जून
यूपी- 18 से 2 जून
उत्तराखंड- 20 से 25जून
हिमाचल प्रदेश- 22 से 23 जून
जम्मू -कश्मीर- 22 से 29 जून
दिल्ली- 27-28 जून
तमिलनाडु- 1 से 5 जून
आंध्र प्रदेश- 4 से 11 जून
कर्नाटक- 3 से 8 जून
बिहार- 13 से 18 जून
झारखंड- 13 से 17 जून
पश्चिम बंगाल- 7 से 13 जून
छत्तीसगढ़- 13 से 17 जून
गुजरात- 19 से 30 जून
मध्य प्रदेश- 16 से 21 जून
महाराष्ट्र- 9 से 16 जून
पंजाब- 26 जून से 1 जुलाई
हरियाणा- 27 जून से 3 जुलाई
राजस्थान-25 जून से 6 जुलाई
अगले 24 घंटो में यहां हो सकती है बरसात
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। उसका कहना है कि 20 मई तक इन राज्यों में अलर्ट जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]