Indore Writers and artists national awards in Sindhi Sahitya Sabha

Indore : सिंधी साहित्य सभा के कार्यक्रम में लेखकों और कला धर्मियों को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार

 

Indore : सिंधी साहित्य सभा के कार्यक्रम में लेखकों और कला धर्मियों को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार

साहित्य, संगीत,लोक कला के साथ ही सोशल मीडिया श्रेणी में भी अवार्ड दिए गए

मातृभाषा के लिए सम्मान आवश्यक:क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी
सांसद श्री लालवानी और अन्य अतिथियों ने दिए पुरस्कार

इंदौर : अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा,नई दिल्ली का वार्षिक समारोह इंदौर की सिंधू मुहिंजी जीजल संस्था के सहयोग से अभिनव कला समाज गांधी जो परिसर स्थित स्टेट प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी और क्रिकेटर श्री नरेंद्र हिरवानी सहित अन्य अतिथियों ने सिंधी भाषा कला धर्मियों और लेखकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। सांसद श्री शंकर लालवानी और क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी ने सिंधी साहित्य सभा के इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इंदौर सिंधी साहित्य के राष्ट्रीय नक्शे पर जगह बनाएगा।साहित्य,रंगमंच, चित्रकला के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाली दस सिंधी भाषी विभूतियों को सम्मानित किया गया।
साहित्य सभा ने नई श्रेणी सोशल मीडिया में भी अवार्ड देने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश को इस वर्ष कुल 4 अवार्ड प्राप्त हुए ।गत वर्ष भी मध्य प्रदेश ने तीन अवार्ड प्राप्त किए थे। सिंधी साहित्य, पत्रकारिता ,मूर्ति कला, चित्रकला, संगीत ,गायन और नाटक के क्षेत्र में अनूठे कामों के लिए सभा सिंधी भाषी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर वार्षिक पुरस्कार प्रदान करती है। इंदौर में इस वर्ष पुरस्कार समारोह के साथ सिंधी लोक कथा गायन शैली “भगत” के सिंगर डांसर आर्टिस्ट लवि कमल भगत ,अजमेर की प्रस्तुति के साथ ही सिंधी हास्य नाटक *मोबाइल की मार* का मंचन इंदौर के नमोश तलरेजा और विनीता मोटलानी की ड्रामा टीम ने किया। दिल्ली से आई काव्य और प्रेरणा नावानी ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अशोक मनवाणी ने किया। श्री किशोर कोडवानी ने स्वागत भाषण दिया सामूहिक प्रार्थना पल्लव के साथ हुआ।


वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी का भी हुआ सम्मान
साहित्य सभा के पुरस्कार समारोह में भोपाल की सिंधु दर्पण नाट्य संस्था ने श्री नरेंद्र हिरवानी को सम्मान पत्र भेंट किया। श्री चंदर लालचंदानी ने यह सम्मान पत्र सौंपा।
राष्ट्र को गौरव दिलवाने वाले सिंधी समाज से संबंध रखने वाले खिलाड़ी नरेंद्र हिरवानी का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट के पदार्पण मैच में गत 35 वर्ष में एक मैच में 16 विकेट लेने का रिकॉर्ड किफायती गेंदबाजी के साथ किसी ने बनाया है तो वे हैं मूलतः गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी और युवावस्था से इंदौर को कर्मभूमि बनाने वाले वरिष्ठ क्रिकेट कोच और पूर्व इंडियन क्रिकेटर श्री नरेंद्र दीपचंद हिरवानी। वे सिंधी समाज के मंच पर कम जाते हैं लेकिन इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा मिली। भोपाल की सिंधु दर्पण संस्था भी नरेंद्र जी को अभिनंदन पत्र प्रदान किया। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंभू जयसिंघानी एजुकेशनल अध्यक्ष श्री जेठो लालवानी अहमदाबाद और श्री धीरज नावानी, कैलाश बालानी उपाध्यक्ष नई दिल्ली उपस्थित थे।
इन विभूतियों को मिले पुरस्कार
1.साहित्य संवर्धन में श्रीमती रश्मि रामानी इंदौर
2.मूर्ति कला और चित्रकला में महेंद्र कोडवानी इंदौर
3.सिंधी सोशल मीडिया में अशोक छाबड़िया, भोपाल
4.नृत्य कला में प्रेरणा और काव्या नावानी नई दिल्ली
5.फनकार अवार्ड में श्री रवि कमल भगत, अजमेर (राजस्थान)
6.साहित्य के प्रतिष्ठत अवार्ड के लिए श्री प्रोफ़ेसर अर्जुन चावला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)
7.अदीब अवार्ड से फिल्म और नाटक लेखक मुरलीधर बलवानी ,भोपाल ने सम्मान प्राप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]