Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: 21 राज्‍यों में 102 सीटों पर वोट‍िंग (Voting ) आज

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: 21 राज्‍यों में 102 सीटों पर वोट‍िंग (Voting) आज

मध्य प्रदेश – यहां सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान है। 2019 के चुनाव में छिंदवाड़ा में कांग्रेस और अन्य सभी सीटों पर बीजेपी का प्रत्याशी जीतकर संसद पहुंचे थे।

नई दिल्ली : आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान है। इस बार 18वीं लोकसभा के गठन के लिए कुल 543 सीटों के लिए सात चरण में 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान होना है। 4 जून को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान आज है। आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों कल मतदान है। यूं तो चुनाव सात चरणों में होगा, लेक‍िन पहले चरण की 102 सीटों पर वोट‍िंंग के साथ ही क‍िसकी सरकार बनेगी, इसकी रूपरेखा तैयार हो जाएगी। 102 लोकसभा सीटों पर कुल 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
दिग्गज उम्मीदवार
पहले दौर में कई दिग्गज उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुछ प्रमुख उम्मीवारों की बात करें तो पहले चरण में महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुणाचल पश्चिम से किरेन रिजिजू , बिहार में जमुई सीट से लोजपा के अरुण भारती, तमिलनाडु के शिवगंगा से कार्ति पी चिदंबरम और मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुलनाथ चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर व पीलीभीत पर आज मतदान है। साल 2019 लोकसभा चुनावों नतीजों पर नजर डालें तो इनमें से तीन सीटों पर बीजेपी, तीन बसपा व दो सपा ने जीती थी।
बिहार
औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई में मतदान है। पिछले लोकसभा चुनाव में जमुई और नवादा में लोजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। वहीं, गया में जदयू व औरंगाबाद में भाजपा का प्रत्याशी जीता था।
राजस्थान
राज्य की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान है।
पश्चिम बंगाल
कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान है। 2019 में इन तीनों ही सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।
उत्तराखंड
ट‍िहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्‍मोड़ा, नैनीताल-उधमस‍िंह नगर, हर‍िद्वार लोकसभा सीट पर आज मतदान है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने पहले चरण के मतदान के लिए संसाधन और सुरक्षा समेत सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी। स्थानीय पुलिस, चुनाव आयोग के अधिकारियों के अलावा मतदान और ईवीएम की सुरक्षा में आरएएफ, सीआरपीएफ व अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

×
Date : 19 April 2024 Posted By : EDITOR
Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: 21 राज्‍यों में 102 सीटों पर वोट‍िंग (Voting ) आज
News Image

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: 21 राज्‍यों में 102 सीटों पर वोट‍िंग (Voting) आज

मध्य प्रदेश - यहां सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान है। 2019 के चुनाव में छिंदवाड़ा में कांग्रेस और अन्य सभी सीटों पर बीजेपी का प्रत्याशी जीतकर संसद पहुंचे थे।

नई दिल्ली : आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान है। इस बार 18वीं लोकसभा के गठन के लिए कुल 543 सीटों के लिए सात चरण में 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान होना है। 4 जून को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान आज है। आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों कल मतदान है। यूं तो चुनाव सात चरणों में होगा, लेक‍िन पहले चरण की 102 सीटों पर वोट‍िंंग के साथ ही क‍िसकी सरकार बनेगी, इसकी रूपरेखा तैयार हो जाएगी। 102 लोकसभा सीटों पर कुल 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
दिग्गज उम्मीदवार
पहले दौर में कई दिग्गज उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुछ प्रमुख उम्मीवारों की बात करें तो पहले चरण में महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुणाचल पश्चिम से किरेन रिजिजू , बिहार में जमुई सीट से लोजपा के अरुण भारती, तमिलनाडु के शिवगंगा से कार्ति पी चिदंबरम और मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुलनाथ चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर व पीलीभीत पर आज मतदान है। साल 2019 लोकसभा चुनावों नतीजों पर नजर डालें तो इनमें से तीन सीटों पर बीजेपी, तीन बसपा व दो सपा ने जीती थी।
बिहार
औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई में मतदान है। पिछले लोकसभा चुनाव में जमुई और नवादा में लोजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। वहीं, गया में जदयू व औरंगाबाद में भाजपा का प्रत्याशी जीता था।
राजस्थान
राज्य की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान है।
पश्चिम बंगाल
कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान है। 2019 में इन तीनों ही सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।
उत्तराखंड
ट‍िहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्‍मोड़ा, नैनीताल-उधमस‍िंह नगर, हर‍िद्वार लोकसभा सीट पर आज मतदान है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने पहले चरण के मतदान के लिए संसाधन और सुरक्षा समेत सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी। स्थानीय पुलिस, चुनाव आयोग के अधिकारियों के अलावा मतदान और ईवीएम की सुरक्षा में आरएएफ, सीआरपीएफ व अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]