People of Madhya Pradesh rejected hatred: Kamal Nath

MP: मध्य प्रदेश की जनता ने नफरत को नकारा: कमलनाथ

मध्य प्रदेश की जनता ने नफरत को नकारा: कमलनाथ

भोपाल । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दोनों चरणों में 12 सीटों पर मतदान हो चुका है। दोनों ही चरणों में मतदान अपेक्षानुसार कम हुआ है। इससे कांग्रेस में एक उम्मीद जागी है कि कम मतदान होने से उसे फायदा होगा। शायद यही कारण है कि कांग्रेस नेता खुश नजर आ रहे हैं। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स कर लिखा- लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार को 58.35 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 2019 में 67.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह इसमें 9.29 फीसदी की गिरावट आई। पहले चरण में 67.75 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो कि 2019 के 75.24 फीसदी के मुकाबले 7.47 कम थी। मध्यप्रदेश की 6 सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है। जनता ने कांग्रेस के पांच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान किया है। कांग्रेस और इसके घटक दलों के समर्थन में मतदान करने के लिए देश/मध्यप्रदेश के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। याद रखें ! आपका एक वोट आपको रोजगार दिला सकता है। आपका एक वोट महंगाई कम कर सकता है। आपका एक वोट आपको कर्जमुक्त कर सकता है। आपका एक वोट आपको फसलों के सही दाम दिला सकता है। आपका एक वोट आपके घर में खुशहाली ला सकता है।

×
Date : 28 April 2024 Posted By : EDITOR
MP: मध्य प्रदेश की जनता ने नफरत को नकारा: कमलनाथ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]