Bail of SAGE University director rejected

Madhya Pradesh : SAGE यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर की जमानत खारिज, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

SAGE यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर की जमानत खारिज, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

indore: इंदौर की बेटमा पुलिस ने एक छात्रा की आत्महत्या के दो साल बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने SAGE यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और NSUI के अध्यक्ष समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है। छात्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर सुसाइड नोट पोस्ट कर आत्महत्या की थी। बेटमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभातम कॉलोनी निवासी अरुण पटेल ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। वह SAGE यूनिवर्सिटी के छात्र थे. मरने से पहले अरुण ने अपना सुसाइड नोट यूट्यूब पर अपलोड किया था। हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, इस दौरान सेज निदेशक ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दी, जो खारिज हो गयी है। अब पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
अरुण ने अपने यूट्यूब चैनल पर SAGE यूनिवर्सिटी के निदेशक अनिल पटवारी, प्रोफेसर नीरज डोंगरे (विभागाध्यक्ष), NSUI अध्यक्ष रवि चौधरी और एक अन्य पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। दो साल की लंबी जांच के बाद बेटमा पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। एएसपी रूपेश व्यास के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
छेड़छाड़-मारपीट से था परेशान
दो साल पहले 22 फरवरी 2022 को कॉलेज परिसर में छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसी दौरान एक छात्र ने अरुण पटेल को थप्पड़ मार दिया था। अरुण के परिजनों ने बताया कि अरुण के साथ एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज सावले और छात्रा वंदना ने भी मारपीट की थी। अरुण ने इसकी शिकायत प्रोफेसर डोंगरे और यूनिवर्सिटी डायरेक्टर अनिल पटवारी से भी की थी, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।

×
Date : 28 April 2024 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : SAGE यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर की जमानत खारिज, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]