IPL 2024 BCCI action on Ishan Kishan

IPL 2024: ईशान किशन पर BCCI का एक्शन, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मिली सजा

 

 IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। ईशान किशन पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। ईशान पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया। ईशान ने ये अपराध स्वीकार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ईशान किशन पर शनिवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ‘क्रिकेट उपकरण या ग्राउंड उपकरण’ के दुरुपयोग के लिए ये जुर्माना लगाया गया है। इस अपराध में विकेट को लापरवाही से लात मारना, विज्ञापन बोर्ड और ड्रेसिंग रूम के दरवाजे अन्य को क्षति पहुंचाना भी शामिल है। हालांकि आईपीएल ने ईशान किशन के अपराध को स्पष्ट नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]