Jyoti Vennam created history, became the third woman archer

ज्योति वेन्नम ने रचा इतिहास, तीसरी महिला तीरंदाज बनीं

 

UNN: भारत की स्टार तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के राउंड 1 में उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को शिकस्त दी। हालांकि उनकी चुनौती आसान नहीं थी। व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में ज्योति को कांटे की टक्कर का सामना करना पड़ा, लेकिन शूट-ऑफ के अतिरिक्त दबाव में भी ज्योति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी के साथ उन्होंने एक ही विश्व कप चरण में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी। उनकी इस उपलब्धि ने भारत का नाम गौरवान्वित किया है।
विश्व कप में स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाने की उपलब्धि
दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और एशियाई खेलों की चैंपियन ने विश्व कप में स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाने की उपलब्धि हासिल की है। ज्योति ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी और भारत की दूसरी महिला तीरंदाज बन गई हैं। ज्योति ने इससे पहले कंपाउंड मिक्स्ड और महिला कंपाउंड टीम में गोल्ड मेडल हासिल किए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा फंडिंग और साझेदारी से लीग के वैश्विक विस्तार, बेहतर व्यावसायिक लाभ और डिजिटल नवाचार को मिलेगी गति कोलंबो, श्रीलंका: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने […]

विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना […]