The Kapil Sharma Show will stop on Netflix by the end of June

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर : जून के अंत तक बंद हो जाएगा कपिल शर्मा शो

Mumbai: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ मार्च के अंत में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर शुरू हुआ था। अब इसके रैपअप की खबरें आ रही हैं। इतनी जल्दी इस शो के बंद होने को लेकर हर कोई हैरान है। कहा जा रहा है कि कम व्यूअरशिप की वजह से दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा का ये शो बंद किया जा रहा है। इस बीच, शो के मुख्य कलाकार कीकू शारदा ने रिएक्शन दी है। कीकू ने ‘न्यूज 18 शोशा’ के साथ कहा कि हम लोग 13 एपिसोड कर चुके हैं और दूसरा सीजन भी जल्द आएगा।
हमने पहले सीजन के लिए रैपअप किया है। यह हमेशा से ऐसा ही होने वाला था। हमने अगले सीजन के लिए पहले ही प्लान कर लिया है और वह जल्द ही आएगा। यह ज्यादा बड़ा गैप नहीं होने वाला है। टेलीविजन पर यह ज्यादा लंबा चलता है लेकिन यह दूसरे फॉर्मेट की बात है। यह भी दिलचस्प है। यह अभी एक छोटा गैप है और जल्द ही दूसरा सीजन लेकर आएंगे।
यह रैपअप की तरह सुनाई दे रहा है क्योंकि हमने इसे बनाया है लेकिन यह टेंपरेरी है और हम जल्द ही फिर से शुरू करेंगे। बता दें शो की होस्ट एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट से सीजन रैप की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई।
शो की बात करें तो यह 30 मार्च से शुरू हुआ था। सबसे पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आए थे। दूसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने धमाल मचाया था। इसके बाद दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा और निर्देशक इम्तियाज अली अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का प्रमोशन करने आए थे।

×
Date : 15 May 2024 Posted By : EDITOR
OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर : जून के अंत तक बंद हो जाएगा कपिल शर्मा शो
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Veer Pahariya Joins Philanthropist Hussain Mansuri for On-Ground Relief Efforts in Flood-Hit Bihar

📰 Generate e-Paper Clip Veer Pahariya Joins Philanthropist Hussain Mansuri for On-Ground Relief Efforts in Flood-Hit Bihar Mumbai: Actor Veer Pahariya joined Mumbai-based philanthropist and social worker Hussain Mansuri in Patna to extend support to families affected by the devastating floods in Bihar. Veer extended financial assistance towards the relief initiative and personally distributed food, […]

Oscars2027: ऑस्कर 2027 में भारत: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ने रचा इतिहास

📰 Generate e-Paper Clip Oscars2027: ऑस्कर 2027 में भारत: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ने रचा इतिहास UNN: 33 बड़ी फिल्मों को पछाड़कर मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बनी 99th Academy Awards में भारत की Official Entry! फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसे कल चुना। इस रेस में ‘धुरंधर’, ‘Border 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘120 बहादुर’, ‘हक’ जैसी फिल्में […]