Tej Pratap pushed the worker on the stage

Tej Pratap : लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने मंच पर कार्यकर्ता को दिया धक्का, VIDEO वायरल

Tej Pratap : तेज प्रताप ने मंच पर कार्यकर्ता को दिया धक्का, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं। कभी वो भगवान कृष्ण का रूप धर मुरली बजाने लगते हैं तो कभी भोलेनाथ का रूप धारण कर लेते हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह है उनका गुस्सा। तेज प्रताप को किसी बात पर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने भरी सभा में अपना आपा खोते हुए अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को मंच से धक्का दे दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से विपक्ष के इंडी महागठबंधन की उम्मीदवार लालू की बेटी और तेज प्रताप की बहन मीसा भारती के नामांकन के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित सभा में घटित हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि मीसा भारती और तेज प्रताप के साथ मंच पर राजेडी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान किसी बात पर तेज प्रताप को गुस्सा आ गया और उन्होंने एक कार्यकर्ता को जोर से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मीसा भारती ने स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए तेज प्रताप का हाथ पकड़ लिया। मगर तेज प्रताप का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो एक बार फिर उस कार्यकर्ता की तरफ जाने लगे।
इतने में तेज प्रताप की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मंच पर आ गईं। तभी पार्टी के एक पदाधिकारी ने मामले को संभालते हुए तेज प्रताप को समझाया जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। हालांकि उनको गुस्सा क्यों आया इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि मंच पर नारेबाजी के बीच शायद उस कार्यकर्ता का पैर तेज प्रताप पर पड़ गया और इसी बात से लालू का लाल बौखला गया। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब तेज प्रताप को गुस्सा आया हो, इससे पहले भी उन्हें कई बार सार्वजनिक तौर पर नाराज होते देखा गया है।

×
Date : 15 May 2024 Posted By : EDITOR
Tej Pratap : लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने मंच पर कार्यकर्ता को दिया धक्का, VIDEO वायरल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]