Smriti Irani's first statement after the crushing defeat in Amethi

Lok Sabha Results 2024: ‘मैंने हर गांव में जाकर काम किया’ अमेठी में करारी हार के बाद स्मृति ईरानी का पहला बयान

Lok Sabha Results 2024: ‘मैंने हर गांव में जाकर काम किया’ अमेठी में करारी हार के बाद स्मृति ईरानी का पहला बयान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है. कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है. इसी कड़ी में स्मृति ईरानी का भी नाम है. वो अमेठी से पार्टी की प्रत्याशी थीं. कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने हराया है. इस जीत को शर्मा ने गांधी परिवार और अमेठी की जनता की जीत करार दिया है. वहीं, हार का सामना करने के बाद स्मृति ईरानी का भी बयान आया है.
स्मृति ईरानी ने कहा, मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है. संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा. एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया. हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है.
किशोरी भैया, मुझे यकीन था कि आप जीतोगे: प्रियंका गांधी
उधर, किशोरी लाल शर्मा की जीत पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है, किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यकीन था कि आप जीतोगे. आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई.
मुझे सबसे ज्यादा गर्व अपने उत्तर प्रदेश पर है: प्रियंका गांधी
लोकसभा चुनाव नतीजों पर प्रियंका गांधी ने कहा, मैं बहुत खुश हूं. मैं उत्तर प्रदेश की जनता को कहना चाहूंगी कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया और मुझे सबसे ज्यादा गर्व अपने उत्तर प्रदेश पर है. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, मैं दोनों सीटों पर जीता हूं. वायनाड और रायबरेली के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं. थोड़ा समय लूंगा और तय करूंगा कि कौन सी सीट पर रहूंगा. अभी निर्णय नहीं लिया है. हिंदुस्तान के सबसे गरीब लोगों ने संविधानबचाने का काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]