K. Kavitha's health deteriorates in Tihar Jail

तिहाड़ जेल में बंद के. कविता की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में भर्ती

 

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेत्री और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता की तबियत बिगड़ गई है। के. कविता को दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई है हालांकि उनको क्या दिक्कत हुई है इस संबंध में फिलहाल कुछ भी नहीं बताया गया है। के. कविता को पहले भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई थी जिसके चलते उन्होंने अदालत से जमानत मांगी थी मगर उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। के. कविता को ईडी ने अप्रैल में उनके हैदराबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया था। कविता पर साउथ लॉबी के संपर्क में होने और शराब नीति घोटाले में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है। के. कविता को पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था बाद में सीबीआई ने कोर्ट से के. कविता से पूछताछ की अनुमति मांगी और ईडी की हिरासत से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा -टेलीग्राम बैन पर भड़के सीईओ पावेल ड्यूरोव -नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर लगाया है अस्थायी प्रतिबंध नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले परीक्षा संबंधी फर्जी सूचनाओं और […]

MP: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर […]