Give the benefit of your service experience Shri Khade

सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें : जनसम्पर्क आयुक्त श्री खाड़े

 

सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें : जनसम्पर्क आयुक्त श्री खाड़े
अपर संचालक श्री खरे, श्री चौधरी और जनसम्पर्क कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

भोपाल : आप सभी ने लंबे समय तक जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के माध्यम से आपने जन-कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। आप सभी स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें और मस्त रहें। साथ ही अपने सेवाकाल के अनुभवों का लाभ समाज को दें। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
जनसंपर्क आयुक्त श्री सुदाम खाड़े और संचालक श्री रौशन कुमार सिंह ने जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री मनोज खरे, अपर संचालक श्री एच. एल. चौधरी, सहायक ग्रेड-2 श्री कैलाश घोड़की और वाहन चालक श्री राजेंद्र मोहले को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर अपर संचालक श्री जी.एस. वाधवा, अपर संचालक श्री संजय जैन सहित जनसंपर्क परिवार उपस्थित था।
अपर संचालक श्री मनोज खरे, अपर संचालक श्री एच. एल. चौधरी सहित सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों ने अपने जीवन काल के अनुभव साझा किए। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री श्रीकांत अवस्थी ने किया। आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक श्री पंकज मित्तल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : CM डॉ. मोहन यादव खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]

MP: म.प्र. को नई रेल और रेल सुविधाओं की मिल रही है निरंतर सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: म.प्र. को नई रेल और रेल सुविधाओं की मिल रही है निरंतर सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई ट्रेन भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी फ्रेट कॉरिडोर में मध्यप्रदेश के लाभ और एलाइनमेंट पर चर्चा के लिये केन्द्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव आयेंगे भोपाल भोपाल […]