Journalists honored Kuldeep Singh Pawar

Madhya Pradesh: रांकपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने किया कुलदीप सिंह पंवार का सम्मान

 

रांकपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने किया कुलदीप सिंह पंवार का सम्मान

इंदौर। रांकपा अजीत गुट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर इंदौर के पत्रकारों ने कुलदीप सिंह पवार का सम्मान इंदौर प्रेस क्लब के समीप महफिल रेस्टोरेंट में किया। आयोजन इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी के आतिथ्य में हुआ। वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र सिंह थनवार, धर्मेंद्र शुक्ला, गिरीश कानूनगो, हेमंत व्यास, संजय त्रिपाठी, प्रवीण जोशी, कमलेश श्रीवास्तव, बी. के. शर्मा, किशोर लोवंशी, हेमंत जैन, विनोद शर्मा, नीरज सिंह पवार , रूपेंद्र चौहान, डॉ. अर्पण जैन, अशोक शर्मा, कल्याणसिंह चाँदना, अर्जुनसिंह राजपूत, सुधीर वर्मा ने पवार का सम्मान अंग वस्त्र, बुके और मोतियों की माला पहनाकर किया। इस मौके पर पवार ने कहा कि यह मेरा नहीं रांकपा का सम्मान है और पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में अपना दायरा बढायेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी का जन्म दिवस भी मनाया गया। साथियों ने फूलों की माला और दुपट्टे से प्रवीण जोशी का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार संजय लाहोटी, विजय गुंजाल, प्रकाश कुमार, दिनेश देशमुख , साकेत कुमार बादल,लोकेश पाल, मार्टिन पिंटो, अजय सारडा,शुभम अग्रवाल, पर्यावरण मित्र पवन पुरोहित, राजेंद्र गुप्ता, दीपक सिंह कुशवाह, हर्ष जैन, अशोक गौड़ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इंदौर से आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास पहली उड़ान में आबू धाबी गए 100 यात्री, वापसी में 170 यात्री इंदौर […]

इंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: इंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगी सरकार, मध्यप्रदेश में शीघ्र लागू होगी […]