ICC approves $70 million budget for Champions Trophy

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सात करोड़ डॉलर का बजट मंजूर किया

 

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सात करोड़ डॉलर का बजट मंजूर किया

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बजट की घोषणा कर दी है। आईसीसी की कोलंबो में जो सालाना बैठक के बाद ये घोषण की गयी है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए करीब सात करोड़ डॉलर के बजट को मंजूरी दी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी की वित्त और वाणिज्य कमेटी ने इस बजट को मंजूरी दी। इसमें अनुमानित बजट करीब सात करोड़ डॉलर का है और केवल 45 लाख डॉलर अतिरिक्त खर्च के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं कुल बजट और अतिरिक्त खर्च रकम को लेकर आईसीसी की पिछली बैठक में ये अटकलें लगायी जा रहीं थी कि अगर भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं आती है तो बैकअप कोष रखा जाएगा। इसके लिए 45 लाख डॉलर काफी कम बताये जा रहे हैं।
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अपने कार्यालय और साथी सहकर्मियों को सलाह दी है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के अपनी टीम भेजने को लेकर कोई भी बयान नहीं दें। पीसीबी प्रमुख ने इस मुद्दे पर खुद और अन्य अधिकारियों के लिए एक नीति अपनाई है कि इस पर टिप्पणी नहीं की जाए और आईसीसी को ही इसे संभालने दिया जाए। इसलिए ही हाल के दिनों में नकवी या किसी अन्य बोर्ड अधिकारी की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी या बयान नहीं आया है कि अगर भारत अपनी टीम पाक नहीं भेजता है तो क्या होगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतिम बार साल 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था। उसके बाद से ही भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]