Paris Olympics Manu reaches final of 25m pistol event

पेरिस ओलंपिक : मनु 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंची

पेरिस ओलंपिक : मनु 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंची

पेरिस । भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर अब पेरिस ओलंपिक में अपने तीसरे पदक के करीब पहुंच गयी हैं। मनु महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गयी हैं। ऐसे में उनके पास शनिवार को अपने पदकों की हैट्रिक पूरी करने का अच्छा अवसर है।
मनु ने रैपिड राउंड की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड राउंड में दूसरा स्थान हासिल किया। मनु ने सीरीज 2 में कुल 98 का स्कोर बनाया। वहीं पहली सीरीज में उन्होंने 100 का स्कोर किया थी।
मनु ने प्रेसिजन में पहली सीरीज में कुल 97 का स्कोर किया है। वहीं दूसरी सीरीज में 98 स्कोर कर शीर्ष 8 में जगह के प्रयास किये। इसके बाद तीसरी सीरीज में 99 अंक हासिल करते हुए कुल 294 अंकों के साथ मनु तीसरे स्थान पर रही। इस भारतीय निशानेबाज ने तीसरे और फाइनल सीरीज में 97 अंक हासिल किए। 8 शॉट में 10 अंक जबकि दो में 8 और 9 अंक हासिल किए जबकि ईशा को 581 अंक लेकर 10 वां स्थान मिला। मनु ने इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टेल में पहला कांस्य पदक जीता था और इसके बाद वो 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर एक और कांस्य जीतने में सफल रहीं। वहीं अब 25 मीटर इवेंट में वो फिर पदक जीत सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

RCB vs GT IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 वितेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱RCB vs GT IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 वितेट से हराया यह बेंगलुरू की सीजन में कुल पांचवीं जीत है. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्द्धशतकों के दम पर आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 […]

IPL 2026 MI vs CSK : मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया IPL 2026 MI vs CSK : मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 103 रनों से हराया मुंबई : संजू सैमसन के नाबाद शतक के बाद अकीला हुसैन की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई […]