Bangladesh orders were given to release leader Khaleda Zia

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहाई के आदेश

 

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहाई के आदेश

नई दिल्ली – बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अब वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल जेल से निकालने का आदेश दिया. बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश में सोमवार को बवाल बढ़ने के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और वो देश छोड़कर भारत पहुंच गईं. यहां उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के सेफ हाउस में रखा गया है. बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था और 300 से ज्यादा लोग इसमें मारे जा चुके थे. शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद वहां के सेना प्रमुख ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि देश में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा. हालांकि शेख हसीना के देश छोड़ने की खबर जैसे ही फैली, सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए.

×
Date : 05 August 2024 Posted By : EDITOR
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहाई के आदेश
News Image

 

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहाई के आदेश

नई दिल्ली - बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अब वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल जेल से निकालने का आदेश दिया. बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश में सोमवार को बवाल बढ़ने के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और वो देश छोड़कर भारत पहुंच गईं. यहां उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के सेफ हाउस में रखा गया है. बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था और 300 से ज्यादा लोग इसमें मारे जा चुके थे. शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद वहां के सेना प्रमुख ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि देश में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा. हालांकि शेख हसीना के देश छोड़ने की खबर जैसे ही फैली, सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]