Ayodhya gang rape victim's family receives death threats

अयोध्या : गैंगरेप पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

अयोध्या । अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित की मां ने मीडिया से बातचीत में धमकी मिलने की बात बताई है। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिजनों से अयोध्या में मुलाकात की। तब पीड़िता की मां ने बताया कि, आरोपी के लोग उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी के समर्थकों ने धमकी दी है कि वह बच्चे और परिवार के सभी सदस्यों को मार डालेंगे। पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें फोन पर धमकी नहीं मिल रही है, बल्कि आरोपी के समर्थक सीधे उनके घर आकर धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग भदरसा के ही रहने वाले हैं और समुदाय विशेष से ताल्लुक रखते हैं। हमें धमकी दी जा रही है कि तुम्हें मार डालेंगे। वह लोग कह रहे हैं कि सबको मार डालेंगे।
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीड़िता की मां को आश्वासन दिया कि परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पीड़िता के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद और सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

×
Date : 05 August 2024 Posted By : EDITOR
अयोध्या : गैंगरेप पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]