India Bangladesh T20 cricket match in Lier in trouble

IND Vs BAN: ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश टी20 क्रिकेट मैच पर संकट

 

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाला भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच संकट में पड़ गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने इस मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। महासभा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाते हुए इस मैच को रद्द करने की मांग की है।
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस देश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, उसके साथ भारत की धरती पर क्रिकेट मैच खेला जाना अस्वीकार्य है। महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील करते हुए उन्हें खून से पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच श्रृंखला को तुरंत रद्द किया जाए।
गौरतलब है कि ग्वालियर को 14 साल बाद एक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच की मेजबानी का अवसर मिला है। यह मैच 6 अक्टूबर को शहर के शंकरपुर स्थित नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया ने इस आयोजन की पुष्टि की है, जो लंबे समय से इस मैच को ग्वालियर में कराने के लिए प्रयासरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को मौसम बेहद बिगड़ गया, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेशभर में आपदा जैसी स्थिति की पुष्टि की है। सबसे दर्दनाक खबर […]