Mehbooba Mufti's daughter Iltija will contest from Bijbehara

पीडीपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा बिजबेहारा से चुनाव लड़ेंगी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर है। पीडीपी ने पहली सूची में 8 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस सूची में महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का भी नाम है। इल्तिजा को बिजबेहारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। बिजबेहारा सीट से ही साल 1996 में महबूबा मुफ्ती ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था।
वहीं, पूर्वी अनंतनाग विधानसभा सीट से एबी रहमान वीरी, देवसर सीट से सरताज अहमद मदानी, अनंतनाग से महबूब बेग, चारिस शरीफ से गुलाम नबी लोन हंजूरा, वाची सीट से गुलाम मोहिउद्दीन वानी, पुलवामा से वहीर्दुरहमान और त्राल विधानसभा सीट से रफीक अहमद नाइक को पीडीपी ने टिकट दी है। टिकट की घोषणा के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है क्योंकि मैं जानती हूं कि पिछले 5 सालों से जम्मू-कश्मीर के लोग, सिर्फ बिजबेहारा ही नहीं बल्कि पूरा राज्य दिल्ली की नीतियों के कारण परेशान हो रहा है। पार्टी ने मुझे अब तक जो भी जिम्मेदारी दी है, मैंने उसे पूरा किया है और अगर पार्टी को लगता है कि मुझे आगे कदम बढ़ाना चाहिए, तो मैं निश्चित रूप से कदम बढ़ाऊंगी। उन्होंने कहा कि जिस दौर से फिलहाल हम गुजर रहे हैं सभी को एक साथ मिलकर चलना चाहिए।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती के बाद नतीजे 4 अक्टूबर को होगी किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं हैं। यहां 20.7 लाख युवा मतदाता हैं। 3.71 लाख मतदाता इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। जम्मू कश्मीर की मतदाता सूची 20 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभाा चुनाव होने जा रहे हैं।

×
Date : 20 August 2024 Posted By : EDITOR
पीडीपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा बिजबेहारा से चुनाव लड़ेंगी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]