Janmashtami Hare Krishna, Krishna-Krishna Hare Hare

Janmashtami 2024: हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, जय श्री कृष्णा के नारों से गूंज उठीं देश-दुनिया

 

Janmashtami: हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, जय श्री कृष्णा के नारों से गूंज उठीं देश-दुनिया

नई दिल्लीः नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…मंदिरों के कपाट खोल दिए गए हैं। बाल गोपाल का दूध से अभिषेक किया जा रहा है। मंदिरों की दीवारें बाल-गोपाल, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, जय श्री कृष्णा के नारों से गूंज उठीं हैं। देश-दुनिया में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण के स्वागत के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर, नई दिल्ली के बिरला मंदिर, इस्कॉन मंदिर, गुजरात के द्वारका मंदिरों में भक्तों का सैलाब आ गया है। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ब्रज मंडल का कोना कोना कृष्णमय हो गया है और भक्ति यहां पर नृत्य कर रही है। मन्दिरों में लम्बी लम्बी लाइने लगी हैं। आज सुबह जब जन्माष्टमी की शुरूआत श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शहनाई और बम्ब वादन से हुई तो जन्मस्थान परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। इसके बाद ही मंगला आरती हुई तथा अभिेषेक के बाद उपस्थित जनसमुदाय में चरणामृत का वितरण किया गया। जन्मस्थान परिसर के गर्भगृह को जेल का स्वरूप देना आज तीर्थयात्रियों की चर्चा का विषय बना रहा।

×
Date : 26 August 2024 Posted By : EDITOR
Janmashtami 2024: हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, जय श्री कृष्णा के नारों से गूंज उठीं देश-दुनिया
News Image

 

Janmashtami: हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, जय श्री कृष्णा के नारों से गूंज उठीं देश-दुनिया

नई दिल्लीः नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...मंदिरों के कपाट खोल दिए गए हैं। बाल गोपाल का दूध से अभिषेक किया जा रहा है। मंदिरों की दीवारें बाल-गोपाल, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, जय श्री कृष्णा के नारों से गूंज उठीं हैं। देश-दुनिया में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण के स्वागत के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर, नई दिल्ली के बिरला मंदिर, इस्कॉन मंदिर, गुजरात के द्वारका मंदिरों में भक्तों का सैलाब आ गया है। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ब्रज मंडल का कोना कोना कृष्णमय हो गया है और भक्ति यहां पर नृत्य कर रही है। मन्दिरों में लम्बी लम्बी लाइने लगी हैं। आज सुबह जब जन्माष्टमी की शुरूआत श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शहनाई और बम्ब वादन से हुई तो जन्मस्थान परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। इसके बाद ही मंगला आरती हुई तथा अभिेषेक के बाद उपस्थित जनसमुदाय में चरणामृत का वितरण किया गया। जन्मस्थान परिसर के गर्भगृह को जेल का स्वरूप देना आज तीर्थयात्रियों की चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]