Hindu organization of America support Kamala Harris to win

US Election 2024: कमला हैरिस (Kamala Harris) को जिताने अमरीका के हिंदू संगठन ने किया समर्थन

कमला हैरिस को जिताने अमरीका के हिंदू संगठन ने किया समर्थन

वाशिंगटन । अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही अब वे आधिकारिक तौर पर अमेरिका की किसी प्रमुख पार्टी के टिकट पर चुनाव लडऩे वाली भारतीय और अफ्रीकी मूल की पहली महिला बन गई हैं। नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डॉनल्ड ट्रंप से मुकाबला करेंगी। अगर वह चुनाव जीतती है तो वह अमरीका की पहली महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।
डीएनसी में कमला हैरिस के मंच पर पहुंचते ही हजारों समर्थक उनके पक्ष में नारे लगाने लगे। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां श्यामला गोपालन हैरिस को याद करते हुए कहा, मेरी मां ने मुझे सिखाया कि अन्याय की शिकायत करने की बजाय कुछ करें। उन्होंने ही हमें सिखाया कि कभी भी कोई काम आधा-अधूरा न करें। नस्लवाद की ओर इशारा करते हुए हैरिस ने कहा कि मैंने देखा कि दुनिया कभी-कभी मेरी मां से कैसा व्यवहार करती थी, लेकिन मेरी मां ने कभी अपना संयम नहीं खोया।
हैरिस ने कहा इस चुनाव के साथ ही हमारे देश के पास अतीत की कड़वाहट, निराशावाद और विभाजनकारी लड़ाइयों से आगे बढऩे का एक अनमोल अवसर है। हैरिस का समर्थन करने के लिए अमरीका के कुछ हिंदू संगठनों ने मिलकर ‘हिंदू फॉर कमला हैरिस’ समूह बनाया है। समूह का मानना है कि हैरिस भारत, अमरीका और दुनिया के लिए अच्छी नेता साबित होंगी।
बता दें कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन का जन्म और पालन-पोषण चेन्नई में हुआ। 19 साल की उम्र में 1958 में स्तन कैंसर के इलाज के लिए अमरीका चली गई थीं। यहीं आगे की पढ़ाई की। बर्कले विवि में उनकी मुलाकात हैरिस के पिता डोनाल्ड हैरिस से हुई, जिनसे उन्होंने 1963 में शादी कर ली। हैरिस से उनकी दो बेटियों कमला और माया का जन्म हुआ। 1971 में डोनाल्ड ने श्यामला से तलाक ले लिया। 2009 में कोलन कैंसर से श्यामला की मौत हो गई। वह बेटी को कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल, सीनेटर या उपराष्ट्रपति बनते नहीं देख पाई। लेकिन कमला हैरिस ने अपनी यात्रा के पीछे अपनी मां को प्रेरक शक्ति बताया।

×
Date : 26 August 2024 Posted By : EDITOR
US Election 2024: कमला हैरिस (Kamala Harris) को जिताने अमरीका के हिंदू संगठन ने किया समर्थन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage.

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage. Mumbai: In a special video call, Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav extended his warm wishes to Padma Shri Ujjwal Nikam on Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam, the film bringing the […]

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]