Reliance provided 1.7 lakh new jobs

Reliance ने दी 1.7 लाख नई नौकरियां, कुल 6.5 लाख हुई कर्मचारियों की तादाद

 

Reliance ने दी 1.7 लाख नई नौकरियां, कुल 6.5 लाख हुई कर्मचारियों की तादाद

Mumbai: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कंपनी में नौकरियों में कटौती की खबरों को खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया। मुकेश अंबानी ने स्पष्ट किया कि रिलायंस ने वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तव में लाखों नौकरियां जोड़ी हैं। वे रिलायंस की 47वीं वार्षिक आम बैठक में बोल रहे थे। अंबानी ने बताया कि रिलायंस ने कुल 1.7 लाख नई नौकरियां दी हैं। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर अब 6.5 लाख से अधिक हो गई है। कर्मचारियों की संख्या में कमी का कारण
अंबानी ने बतया कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कर्मचारियों की संख्या में कमी दिखाई दी थी। इस कमी पर मुकेश अंबानी ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या में गिरावट की वजह कर्मचारियों द्वारा नौकरी के एक अलग मॉडल चुनाव था न कि उनका निकाला जाना। “रोजगार सृजन की प्रकृति वैश्विक स्तर पर बदल रही है, जिसका मुख्य कारण तकनीकी हस्तक्षेप और लचीले व्यापार मॉडल हैं। इसलिए, सिर्फ़ पारंपरिक प्रत्यक्ष रोज़गार मॉडल के बजाय, रिलायंस नए प्रोत्साहन-आधारित जुड़ाव मॉडल को अपना रहा है। इससे कर्मचारियों को बेहतर कमाई करने में मदद मिलती है और उनमें उद्यम की भावना पैदा होती है। यही कारण है कि प्रत्यक्ष रोज़गार संख्या वार्षिक आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दिखी है, हालाँकि रिलायंस द्वारा सृजित कुल रोज़गार में वृद्धि हुई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ जारी की नई मोटर इंश्योरेंस फिल्म

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ जारी की नई मोटर इंश्योरेंस फिल्म ‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’ अभियान के तहत यह फिल्म रोजमर्रा के फैसलों में भरोसे की अहमियत को दर्शाती है और ग्राहकों को ऐसे मोटर इंश्योरेंस पार्टनर को चुनने के लिए प्रेरित करती […]

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]