Neelam is ready to work in web series

वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार है नीलम

 

वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार है नीलम

Mumbai: मशहूर एक्ट्रेस एवं ज्वेलरी डिजाइनर नीलम कोठारी वेब सीरीज फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के आगामी सीजन में काम करने के लिए तैयार हैं। इस शो के बारे में एक्ट्रेस नीलम ने अपनी बात साझा करते हुए कहा कि इसने उनके बिजनेस में काफी तरक्की की है। नीलम ने कहा, फैबुलस लाइव्स ने मेरी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। इसने मेरे लिए कई दरवाजे खोले हैं और मेरे ज्वेलरी और इंटीरियर्स का काम इससे काफी बढ़ा है। यह मेरे लिए वाकई गेम चेंजर रहा है। नीलम ने यह भी बताया कि उन्होंने मेड इन हेवन में एक छोटा सा कैमियो किया है। उन्होंने कहा, जो लोग मेरी फिल्में देखते थे, वह अब मुझे इस सीरीज के जरिए स्क्रीन पर देख रहे हैं। अब उनके बच्चे भी मेरे फैंस बन गए हैं। यह सब फिल्म मेकर करण जौहर की वजह से संभव हो पाया है। मैं उनके इस मौके के लिए दिल से आभारी हूं।दर्शकों को जल्द ही फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 का आनंद लेने को मिलेगा। आगामी सीजन के बारे में बात करते हुए नीलम ने कहा, मुझे लगता है कि सीजन 3 एक अलग तरह का सीजन होगा, जिसमें भरपूर आश्चर्य और एक्शन देखने को मिलेगा। इसमें और भी बहुत कुछ होगा।नीलम ने अपने पुराने दोस्तों और नए कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिद्धार्थ रंदेरिया अभिनीत फिल्म ‘ टॉम एंड चेरी’ (Tom and Cherry) को पारिवारिक मनोरंजन फिल्म

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सिद्धार्थ रंदेरिया अभिनीत फिल्म ‘ टॉम एंड चेरी’ (Tom and Cherry) को पारिवारिक मनोरंजन फिल्म Star/ 2.5 UNN @ Varsha Parikh: Tom and Cherry के साथ Zee Studios ने गुजराती सिनेमा में अपनी पहली दस्तक दी है, और यह शुरुआत बेहद दिलचस्प और दिल छू लेने वाली है। सात से […]

“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Shaan Speaks on Faith, Rituals, and Remembering His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Mumbai :  Komal Nahta, […]