Conference of Forest Committees in hospitality

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में वन समितियों का सम्मेलन 9 अक्टूबर को

 

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में वन समितियों का सम्मेलन 9 अक्टूबर को

57 करोड़ 42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे

Dedication and Bhoomi Pujan of development works worth 57 crore 42 lakhs

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में श्योपुर जिले की तहसील वीरपुर मुख्यालय स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों का जागरूकता सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा वन समिति के सदस्यों के बच्चों को स्कूल बैग का वितरण भी किया जायेगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विधानसभा श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, उपाध्यक्ष सहरिया अभिकरण राज्य मंत्री दर्जा श्री सीताराम आदिवासी और आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।
इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
शासकीय महाविद्यालय ढोढर लागत 4 करोड़ 34 लाख, एसडीएम कार्यालय कराहल लागत एक करोड़ 31 लाख, जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेसईपुरा में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 3 करोड़ 78 लाख, तहसील वीरपुर में नल-जल योजना लागत 5 करोड़ 39 लाख, ग्राम बड़गाँव नल-जल योजना लागत एक करोड़ 82 लाख, ग्राम आसीदा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख और ग्राम कुडायथा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख के विकास कार्य शामिल हैं।
विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन
पीएम जन-मन योजना में श्योपुर विकासखण्ड के 6 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर निर्माण लागत 3 करोड़ 60 लाख, विजयपुर एवं कराहल विकासखण्ड क्षेत्र के 18 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर का निर्माण कार्य लागत 10 करोड़ 80 लाख और तहसील विजयपुर में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन निर्माण कार्य लागत 24 करोड़ 8 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्नयन Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की […]

Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक […]