ola electric more than 10000 complaints against ola electric

Ola Electric के खिलाफ 10,000 से ज्यादा शिकायतें, CCPA ने थमाया नोटिस

Ola scooter के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है , हर एक शहर में शिकायत

Mumbai: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के ई-स्कूटर (E-scooter) के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। कंपनी को ग्राहकों की शिकायतों और भ्रामक विज्ञापन के कारण केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उपभोक्ताओं ने सेवा में कमी, उत्पाद से जुड़ी समस्याओं और खराब ग्राहक सेवा को लेकर 10,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की हैं। इन मुद्दों की गंभीरता के चलते CCPA ने कंपनी से 15 दिनों में जवाब मांगा है।
इस विवाद की शुरुआत स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हुई, जिसमें ओला डीलरशिप के बाहर कई ई-स्कूटर धूल खा रहे थे। इसके बाद कामरा और ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के बीच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें अग्रवाल ने कामरा पर पेड ट्वीट का आरोप लगाया।
 शेयर गिरावट
Ola Electric के शेयर भी इस विवाद के बीच गिरावट का सामना कर रहे हैं। सोमवार को इसके शेयर 8.31% गिरकर 90.82 रुपए पर बंद हुए थे और अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से अब तक 43% गिर चुके हैं। आज मंगलवार को भी इसके शेयर में गिरावट जारी है। आज यह 1.74 फीसदी गिरकर 89.24 रुपए पर आ गया है। सोमवार को बीएसई में यह 99.06 रुपए पर खुला था। ऊंचे में यह 99.99 रुपए तक गया और नीचे में 89.71 रुपए तक गया था। बाजार बंद होने के समय इसके शेयर 90.82 रुपए बंद हुए थे। यह एक दिन पहले के मुकाबले 8.31 फीसदी नीचे है।

×
Date : 09 October 2024 Posted By : EDITOR
Ola Electric के खिलाफ 10,000 से ज्यादा शिकायतें, CCPA ने थमाया नोटिस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]