Tata Group's aviation companies paid tribute to Ratan Tata

रतन टाटा की याद में Tata Group की विमानन कंपनियों ने दी श्रद्धांजलि

 

रतन टाटा की याद में Tata Group की विमानन कंपनियों ने दी श्रद्धांजलि

Mumbai: टाटा समूह (tata group) के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा ने बृहस्पतिवार को अपनी उड़ानों के दौरान विशेष घोषणाएं कीं। विमानन क्षेत्र हमेशा से रतन टाटा के दिल के करीब रहा था। टाटा ने बुधवार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे। समूह के अधिकारियों ने बताया कि रतन टाटा की याद में इन तीनों विमानन कंपनियों ने उड़ानों के दौरान यात्रियों को उनके योगदान की जानकारी देते हुए विशेष संदेश दिए। एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैम्पबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा, “एयर इंडिया के साथ जुड़े लोग विशेष रूप से भारतीय विमानन क्षेत्र में टाटा के योगदान के आभारी हैं।”
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एमडी आलोक सिंह ने कहा, “रतन टाटा का विमानन क्षेत्र के प्रति जुनून और उनका अपार योगदान हमारी प्रेरणा का स्रोत है। उनका मार्गदर्शन हमेशा समूह और संगठन को आकार देता रहेगा।” वहीं, विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने कहा, “विमानन क्षेत्र रतन टाटा के दिल के सबसे करीब था, और वह हमेशा टाटा समूह और देश के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।”
रतन टाटा के निधन पर इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी विमानन कंपनियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ गोह चून फोंग ने कहा, “रतन टाटा एक दूरदर्शी वैश्विक उद्योगपति और प्रिय साझेदार थे। उन्होंने एक दशक पहले विस्तारा संयुक्त उद्यम की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच स्थायी संबंध स्थापित हुए।”

×
Date : 11 October 2024 Posted By : EDITOR
रतन टाटा की याद में Tata Group की विमानन कंपनियों ने दी श्रद्धांजलि
News Image

 

रतन टाटा की याद में Tata Group की विमानन कंपनियों ने दी श्रद्धांजलि

Mumbai: टाटा समूह (tata group) के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा ने बृहस्पतिवार को अपनी उड़ानों के दौरान विशेष घोषणाएं कीं। विमानन क्षेत्र हमेशा से रतन टाटा के दिल के करीब रहा था। टाटा ने बुधवार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे। समूह के अधिकारियों ने बताया कि रतन टाटा की याद में इन तीनों विमानन कंपनियों ने उड़ानों के दौरान यात्रियों को उनके योगदान की जानकारी देते हुए विशेष संदेश दिए। एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैम्पबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा, "एयर इंडिया के साथ जुड़े लोग विशेष रूप से भारतीय विमानन क्षेत्र में टाटा के योगदान के आभारी हैं।"
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एमडी आलोक सिंह ने कहा, "रतन टाटा का विमानन क्षेत्र के प्रति जुनून और उनका अपार योगदान हमारी प्रेरणा का स्रोत है। उनका मार्गदर्शन हमेशा समूह और संगठन को आकार देता रहेगा।" वहीं, विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने कहा, "विमानन क्षेत्र रतन टाटा के दिल के सबसे करीब था, और वह हमेशा टाटा समूह और देश के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।"
रतन टाटा के निधन पर इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी विमानन कंपनियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ गोह चून फोंग ने कहा, "रतन टाटा एक दूरदर्शी वैश्विक उद्योगपति और प्रिय साझेदार थे। उन्होंने एक दशक पहले विस्तारा संयुक्त उद्यम की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच स्थायी संबंध स्थापित हुए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]