PM Modi discussed many issues with Japan and New Zealand

PM मोदी ने जापान और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें, कई मुद्दों पर चर्चा

 

पीएम मोदी ने जापान और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें, कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 21वें आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की। उन्होंने इन मुलाकातों की कुछ तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा की हैं।
पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “भारत-आसियान शिखर सम्मेलन सार्थक रहा। हमने भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की। हम व्यापार संबंधों, सांस्कृतिक संबंधों और प्रौद्योगिकी, संपर्क और अन्य ऐसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।”
इस दौरान पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। एक अन्य एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई। मैं जापान के प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिनों बाद उनसे मिलकर खुश हूं। हमारी बातचीत में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।”
प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने क्रिस्टोफर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ एक शानदार बैठक हुई। हम न्यूजीलैंड के साथ अपनी मित्रता को महत्व देते हैं, जो लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता से बंधी है। हमारी बातचीत में आर्थिक सहयोग, पर्यटन, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई।”

×
Date : 11 October 2024 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने जापान और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें, कई मुद्दों पर चर्चा
News Image

 

पीएम मोदी ने जापान और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें, कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 21वें आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की। उन्होंने इन मुलाकातों की कुछ तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा की हैं।
पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "भारत-आसियान शिखर सम्मेलन सार्थक रहा। हमने भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की। हम व्यापार संबंधों, सांस्कृतिक संबंधों और प्रौद्योगिकी, संपर्क और अन्य ऐसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।"
इस दौरान पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। एक अन्य एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई। मैं जापान के प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिनों बाद उनसे मिलकर खुश हूं। हमारी बातचीत में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।"
प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने क्रिस्टोफर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ एक शानदार बैठक हुई। हम न्यूजीलैंड के साथ अपनी मित्रता को महत्व देते हैं, जो लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता से बंधी है। हमारी बातचीत में आर्थिक सहयोग, पर्यटन, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]