Bumrah became the vice-captain of the test team

बुमराह बने टेस्ट टीम के उप कप्तान: पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा

 

बुमराह बने टेस्ट टीम के उप कप्तान: पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा

UNN: न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए 15 मेंबर्स वाली भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इनके अलावा चार ट्रैवलिंग रिजर्व भी रखे गए हैं। जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का कोई उपकप्तान नहीं चुना गया था। माना जा रहा है कि BCCI रोहित शर्मा के बाद बुमराह में टेस्ट टीम का फ्यूचर कप्तान देख रहा है। टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।शमी टखने की चोट से उबर रहे हैं, जिसके लिए इस साल की शुरुआत में उनकी सर्जरी हुई थी। वे चोट की वजह से 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से मैदान से बाहर हैं। लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए है। वे बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में थे।
पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा
न्यूजीलैंड टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी प्रमुख नकवी पर भड़के अख्तर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी प्रमुख नकवी पर भड़के अख्तर नाकाबिल लोग देश का क्रिकेट चला रहे लाहौर । भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप के लीग मुकाबले में पाकिस्तान टीम की करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर भड़क गये। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे अख्तर […]

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]