Baba Siddique Shot Dead, 3 bullets fired two accused arrested

Baba Siddique Shot Dead: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या: 3 गोलियां मारीं , दो आरोपी पकड़े गए

एक UP-दूसरा हरियाणा का, तीसरा फरार

CM एकनाथ शिंदे ने घटना पर जताया दुख

शूटर ने कुल 6 राउंड फायरिंग की है जिसमें से चार गोली बाबा सिद्दीकी को लगने की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीएम एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख जताया।

Mumbai: मुंबई में NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर 9.9mm की 3 गोलियां चलाई गईं। एक गोली उनके सीने पर लगी, जबकि दो पेट में लगीं। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी शनिवार रात करीब 9.15 बजे ऑफिस से निकले थे। फायरिंग के वक्त वे अपने दफ्तर के पास विजयदशमी के मौके पर पटाखे फोड़ रहे थे। तभी एक कार से तीन लोग बाहर निकले। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।
हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें से एक यूपी का है, दूसरा हरियाणा का है। तीसरा आरोपी फरार है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक मामले की जांच कर रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे। अजित पवार ने भी अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वे मुंबई पहुंच रहे हैं।
दो हमलावर अरेस्ट, एक यूपी और दूसरा हरियाणा का
मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि एक आरोपी उत्तर प्रदेश का और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि तीसरा आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। सीएम शिंदे ने कहा कि मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि मुंबई में कोई भी कानून अपने हाथ में न ले और अंडरवर्ल्ड को फिर से सिर नहीं उठाने दिया जाएगा।

×
Date : 13 October 2024 Posted By : EDITOR
Baba Siddique Shot Dead: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या: 3 गोलियां मारीं , दो आरोपी पकड़े गए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]