President's rule lifted from Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा:2018 में महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद लगा था

 

जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा:2018 में महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद लगा था

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश रविवार देर रात जारी किया गया। गृह मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने नए मुख्यमंत्री की शपथ के तुरंत पहले राष्ट्रपति शासन खत्म करने का आदेश जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले विधानसभा चुनाव 10 साल पहले 2014 में हुए थे। चुनाव के बाद भाजपा-पीडीपी ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2018 में भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार गिर गई थी और महबूबा मुफ्ती ने CM पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था। इधर, नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। विधानसभा चुनाव में NC ने 42, उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने 6 और CPI(M) ने एक सीट जीती थी। रिजल्ट के बाद NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि उमर CM बनेंगे। उन्हें 10 अक्टूबर की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उमर ने 11 अक्टूबर की शाम श्रीनगर में राजभवन जाकर LG मनोज सिन्हा से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A. ब्लॉक की सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Happy Holi – होली 2026 : रंगों में रची आस्था, परंपरा और नवउत्साह की कहानी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Happy Holi – होली 2026 : रंगों में रची आस्था, परंपरा और नवउत्साह की कहानी मालवा–निमाड़ की रंगीली परंपरा UNN: मध्यप्रदेश में होली का उत्साह विशेष रूप से जनजातीय अंचलों में देखने को मिलता है। झाबुआ और अलीराजपुर में मनाया जाने वाला भगोरिया पर्व होली से पहले सामाजिक मेल-मिलाप और […]

मजबूत अर्थव्यवस्था से भारत बना विश्व की आशा: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मजबूत अर्थव्यवस्था से भारत बना विश्व की आशा: PM मोदी ‘सस्टेनिंग एंड स्ट्रेंथनिंग इकोनॉमिक ग्रोथ’ वेबिनार में गुणवत्ता और निर्यात बढ़ाने पर जोर नई दिल्ली । दिल्ली में आयोजित बजट वेबिनार श्रृंखला के तहत मंगलवार 03 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सस्टेनिंग एंड स्ट्रेंथनिंग इकोनॉमिक ग्रोथ’ विषय पर आयोजित […]