Khalistani terrorist Pannu threatens to blow up Ram temple

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की राम मंदिर उड़ाने की धमकी: वीडियो जारी कर कहा- अयोध्या में हिंसा होगी

 

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की राम मंदिर उड़ाने की धमकी: वीडियो जारी कर कहा- अयोध्या में हिंसा होगी

नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने नया वीडियो जारी कर अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। वीडियो में वह राम मंदिर को निशाना बनाने की बात कह रहा है। साथ ही पन्नू ने कनाडा में भारतीय मूल के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को भी धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि 16 और 17 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में हिंसा होगी। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। आतंकी पन्नू ने वीडियो में यह भी कहा कि हम हिंदुत्ववादी विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे। वीडियो में पन्नू ने देश के कई हिंदू मंदिरों की तस्वीरें शामिल की हैं, जिनमें अयोध्या का राम मंदिर भी है। इस वीडियो को एक बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है।
वीडियो में पन्नू बोला- कनाडा के प्रति ईमानदार रहो या देश छोड़ दो
आतंकी पन्नू ने वीडियों में कहा- भारतीय मूल के कई कनाडाई PM मोदी की विचारधारा पर चलते हैं। साथ ही कनाडाई सांसद चंद्र आर्या हिंदू आतंकवाद का चेहरा हैं। आप कनाडा के प्रति ईमानदार रहो या फिर कनाडा की धरती छोड़ दो। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो और कनाडा पुलिस (RCMP) पहले ही कह चुकी है कि प्रो खालिस्तानी सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भारत ने करवाई है। इसमें भारतीय डिप्लोमेट्स का हाथ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव UNN: अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी शुरू की है। अमेरिकी सीनेट में संशोधित बिल पेश किया गया है, जिसमें रूस से तेल और गैस […]

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा फौरी जवाब नई दिल्ली सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके अनशन से जुड़े मामले में तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार […]