Snowfall in hilly areas, tourists

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, सफेद चादर बिछते ही खिले पर्यटकों के चेहरे

 

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, सफेद चादर बिछते ही खिले पर्यटकों के चेहरे

2-3 डिग्री गिरा पारा, कुछ दिनों में शीतलहर और ठंड बढ़ने की संभावना

शिमला । उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी ने पहाड़ी इलाकों को सफेद चादर में लपेट दिया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, औली, जोशीमठ और शिमला में कई स्थानों पर बर्फबारी ने पर्यटन स्थलों को सजा दिया है, बल्कि पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए हैं।
केदारनाथ में भारी बर्फबारी के चलते मंदिर और उसके आसपास के इलाके बर्फ से ढक गए हैं। बद्रीनाथ, चमोली और गंगोत्री में भी बर्फ की मोटी परत से नजारा अद्भुत नजर आ रहा है। इन स्थानों पर चले रहे निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। शिमला में भी सीजन की पहली बर्फ गिरी, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री नीचे गिर गया। बर्फबारी के कारण गाड़ियां और सड़कों पर बर्फ जम गई, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आकर्षण का नया अनुभव मिला।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में शीतलहर और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। इस बर्फबारी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सैलानी इन स्थानों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। औली और चमोली जैसे स्थानों पर बर्फीले खेलों और प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ उठाने का भी मौका मिल रहा है।
बर्फबारी से कुछ इलाकों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और यातायात भी असर पड़ा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है। यह बर्फबारी प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती है। ठंड के मौसम का स्वागत करते हुए पर्वतीय जीवन का अद्भुत अनुभव भी कराती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]

तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. […]