PM Modi expressed grief over the demise of Manmohan Singh

मनमोहन सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, मनमोहन सिंह के सम्मान में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

मनमोहन सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक

मनमोहन सिंह के सम्मान में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

नई दिल्लीःपूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस समेत पूरे देश में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी ने आज के अपने पूरे कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। खरगे समेत कई नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। बता दें, गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आपातकाल विभाग में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। वह 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत के GenZ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ाया देश का गौरव – विश्वास कैलाश सारंग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत के GenZ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ाया देश का गौरव – विश्वास कैलाश सारंग Bhopal: जब युवा संकल्प लेते हैं तो इतिहास बनता है। जब तिरंगा सबसे ऊँचा लहराता है, तो पूरा राष्ट्र गर्व से भर उठता है। भारत का GenZ अब केवल संभावनाओं का प्रतीक नहीं बल्कि उपलब्धियों […]

उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, दतिया में कांग्रेस और गुजरात में BJP की जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, दतिया में कांग्रेस और गुजरात में BJP की जीत नई दिल्ली: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीत […]