Saiyami Kher took a break from work

सैयामी खेर ने काम से लिया ब्रेक, ऑस्ट्रेलिया में सारा तेंदुलकर और दोस्तों के साथ कर रहीं एन्जॉय

सैयामी खेर ने काम से लिया ब्रेक, ऑस्ट्रेलिया में सारा तेंदुलकर और दोस्तों के साथ कर रहीं एन्जॉय

Mumbai: सैयामी खेर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी ट्रिप का भरपूर आनंद ले रही हैं और अपनी बकेट लिस्ट के बड़े-बड़े सपनों को पूरा कर रही हैं। क्रिकेट के प्रति उनके प्यार और एडवेंचर के जुनून ने इस यात्रा को और भी खास बना दिया है।
हाल ही में सैयामी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच का रोमांचक अनुभव लिया। एक बड़ी क्रिकेट फैन होने के नाते, सैयामी ने न केवल मैच देखा बल्कि इसे सारा तेंदुलकर, ईशान खट्टर, कबीर खान, मिनी माथुर, प्राची देसाई, जहीर खान और सागरिका घाटगे जैसे दोस्तों के साथ मनाया।
क्रिकेट का मज़ा लेने के अलावा, सैयामी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नज़र आईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत वाइल्डलाइफ को करीब से देखा, जिसमें एक प्यारे कोआला को गोद में लेना और कंगारुओं को खाना खिलाना शामिल था। सैयामी ने इस अनुभव को “एक बार जीवन में करने वाला अनुभव’ बताया।
अपनी इस यात्रा को लेकर सैयामी ने कहा, “मुझे ऑस्ट्रेलिया आना हमेशा बहुत खास लगता है। यहां मेरी फिल्म ‘घूमर’ का इंटरनेशनल प्रीमियर हुआ था और तब से मैं तीन बार यहां आ चुकी हूं। इस बार मैंने वो सब किया जो बचपन से मेरा सपना था—भारत और ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच गाबा में देखना, जो बेहद जोशीला अनुभव था, से लेकर यहां की खूबसूरत वाइल्डलाइफ को एक्सप्लोर करना, सर्फिंग और डाइविंग करना। एक कोआला को गोद में लेना और कंगारुओं को खाना खिलाना बहुत ही प्यारा अनुभव था। मैं ढेर सारी खूबसूरत यादें लेकर वापस जा रही हूं!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Stars Shine Bright at the Grand Premiere of KwbleOne’s Momacu – Motor Machis Aur Cutter Ahead of Its Exclusive Streaming Release

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Stars Shine Bright at the Grand Premiere of KwbleOne’s Momacu – Motor Machis Aur Cutter Ahead of Its Exclusive Streaming Release Mumbai: It was an evening filled with laughter, emotions, friendships and the magic of cinema as the cast, crew and members of the entertainment fraternity came together for the […]

He Was Always Contributing Positivity to Everyone’s Life – Chaitali Kohli Remembers Veteran Actor Ramakant Dayama

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱He Was Always Contributing Positivity to Everyone’s Life – Chaitali Kohli Remembers Veteran Actor Ramakant Dayama Mumbai: Actress Chaitali Kohli, who worked with veteran actor Ramakant Dayama in the Netflix film Crew, remembered him fondly after his passing yesterday. Known for his memorable performances in films and shows like Chak […]