Collective Surya Namaskar Swami Vivekananda on January 12

MP: स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य-नमस्कार

स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य-नमस्कार
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश

भोपाल : प्रदेश में स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को प्रतिवर्ष युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा दिवस के मौके पर विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन किया जाता है। सामूहिक सूर्य-नमस्कार के साथ स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने आयुक्त लोक शिक्षण को सामूहिक सूर्य-नमस्कार और इससे जुड़े कार्यक्रमों में स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिये कहा है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश की समस्त विद्यालयीन संस्थाओं में 12 जनवरी को प्रात: 9 से प्रात: 10:30 बजे तक सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन हो। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रेडियो पर संदेश प्रसारित होगा। सामूहिक सूर्य-नमस्कार समस्त शिक्षण संस्थाओं में एक साथ, एक संकेत पर किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
शिक्षण संस्थाओं में होने वाले सामूहिक सूर्य-नमस्कार में मंत्रीगण, सांसद, महापौर, अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक, अध्यक्ष नगरपालिका एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सामूहिक सूर्य-नमस्कार में कक्षा-6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। सामूहिक सूर्य-नमस्कार में शामिल विद्यार्थियों को योग और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व के बारे में भी बताया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष प्रीमियम लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी, यादगार आयोजनों और भरोसेमंद सेवाओं का शानदार सफर इंदौर : इंदौर के हॉस्पिटैलिटी मैप पर अपनी खास पहचान बना चुका एसेंशिया लग्जरी होटल अपने 4 सफल वर्ष पूरे कर चुका है। इन चार […]

Indore – MP: वुमेन्स प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का “शक्ति अवार्ड 2026” भव्यता के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Indore – MP: वुमेन्स प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का “शक्ति अवार्ड 2026” भव्यता के साथ संपन्न न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला व राखी सहाय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम इंदौर। वुमेन्स प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 18 मार्च को जाल सभागृह, इंदौर में “शक्ति अवार्ड 2026” […]