People celebrating New Year were crushed by a truck and

नए साल का जश्न मना रहे लोगों को ट्रक से रौंदा और फायरिंग की, 10 की मौत, 30 घायल

वाशिंगटन। नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक शख्स ने पिकअप ट्रक चढ़ा दिया, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के दौरान फायरिंग भी की गई है। घटना 1 जनवरी को बॉर्बन स्ट्रीट पर हुई है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कि तेज रफ्तार एक ट्रक ने भीड़ में घुस गया, और इसके बाद हमलावर ने वाहन से उतरकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। खबरों में बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना नहीं थी, बल्कि जानबूझकर नया साल मना रहे लोगों पर हमला किया गया प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस घटना में घायल हुए लोगों को न्यू ऑरलियन्स के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रत्येक एंगल से घटना की जांच कर रही है। यह घटना नए साल के जश्न को मातम में बदलने वाली साबित हुई है। यहां बताते चलें कि इससे पहले, 25 दिसंबर को जर्मनी के मैगडेबर्ग में भी ऐसा ही हमला हुआ था, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी।

×
Date : 02 January 2025 Posted By : EDITOR
नए साल का जश्न मना रहे लोगों को ट्रक से रौंदा और फायरिंग की, 10 की मौत, 30 घायल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]