Saurabh Sharma appointment Former minister Bhupendra Singh

सौरभ शर्मा नियुक्ति विवाद: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आरोपों को बताया भ्रामक, दी सफाई

सौरभ शर्मा नियुक्ति विवाद: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आरोपों को बताया भ्रामक, दी सफाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की काली कमाई का मामला अब उनकी नियुक्ति तक पहुंच गया है। इस विवाद के केंद्र में तत्कालीन परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सौरभ की नियुक्ति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज होने के बाद भूपेंद्र सिंह ने अपनी सफाई पेश करते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए किसी प्रकार की अनुशंसा नहीं की, बल्कि केवल विभाग से अभिमत मांगा था।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री किसी कर्मचारी की नियुक्ति का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवहन आरक्षक की नियुक्ति का अधिकार केवल परिवहन आयुक्त के पास होता है। भूपेंद्र सिंह ने अभिमत मांगने और सिफारिश करने को दो अलग -अलग प्रक्रिया बताया। भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मीडिया में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकार के भ्रामक समाचारों के जरिए जांच एजेंसियों का ध्यान असली मुद्दे से भटकाया जा रहा है और मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर षड्यंत्र पूर्वक मेरे खिलाफ खबर प्रकाशित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

उद्यमियों के व्यापार-उद्योगों को प्रोत्साहन राज्य सरकार की प्राथमिकता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उद्यमियों के व्यापार-उद्योगों को प्रोत्साहन राज्य सरकार की प्राथमिकता उद्यमियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यमियों से किया संवाद होम स्टे, होटल और इंडस्ट्रियल पार्क बनायें, सब्सिडी का लाभ उठायें भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है […]

ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल से भविष्य में प्रतिवर्ष 10 हजार युवा होंगे प्रशिक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल से भविष्य में प्रतिवर्ष 10 हजार युवा होंगे प्रशिक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के अभिमुखीकरण समारोह ‘आरंभ’ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिल्पकारों को किया सम्मानित ग्लोबल स्किल्स पार्क के प्लेसमेंट का 98.9 प्रतिशत होना एक उपलब्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]