Liquor will be banned in religious towns in MP

MP में धार्मिक नगरों में होगी शराबबंदी, CM मोहन यादव बोले राज्य सरकार जल्दी लेगी फैसला

भोपाल:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार धार्मिक नगरों से शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है. इस बारे में साधु-संतों के सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है. धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने की शिकायतें मिलती रहती हैं. डॉ यादव ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि धार्मिक नगरों की पवित्रता बनी रहे. राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी. अगर यह फैसला अमल में लाया गया तो उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू हो जाएगी. यानी इन धार्मिक शहरों में शराब नहीं बिकेगी.
CM ने कहा, ‘सरकार धार्मिक नगरों में शराबबंदी को लेकर आबकारी नीति में संशोधन करने पर विचार कर रही है. एक 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में इस नीति को अमल में लाया जा सकता है.’
इन 17 धार्मिक शहरों पर लागू हो सकती है शराबबंदी
उज्जैन समेत प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू किए जाने की बात सामने आ रही है. इन संभावित धार्मिक नगरों में अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा (रामराजा मंदिर), ओंकारेश्वर, मंडला (नर्मादाघाट), मुलताई (ताप्ती नदी), दतिया (पीतांबरा देवीपीठ), जबलपुर (नर्मदा घाट), चित्रकूट (रामघाट), मैहर (शारदा मंदिर), सलकनपुर (बिजासन मंदिर), मंडलेश्वर (नर्मदा घाट), मंदसौर (पशुपतिनाथ मंदिर), बरमान और पन्ना (जुगल किशोर मंदिर) के नाम शामिल हो सकते हैं.हालांकि, इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी प्रदेश के 17 शहरों को पवित्र नगर घोषित करके यहां कई प्रतिबंध लगाए जाने थे लेकिन आदेश पर अमल नहीं हो पाया.

×
Date : 14 January 2025 Posted By : EDITOR
MP में धार्मिक नगरों में होगी शराबबंदी, CM मोहन यादव बोले राज्य सरकार जल्दी लेगी फैसला
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]