Actress Eva Longoria donated $50,000 to the victims

Los Angeles fires: अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने पीड़ितों को 50,000 डॉलर दान किए

लॉस एंजिल्स में आग : अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने पीड़ितों को 50,000 डॉलर दान किए

लॉस एंजिल्स । अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग के पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अभिनेत्री ने आग से प्रभावित पीड़ितों को 50,000 डॉलर दान करने की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने एक भावुक वीडियो भी साझा किया। सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “लॉस एंजिल्स शहर और वहां लगी विनाशकारी आग को लेकर मेरा दिल दुखी है। इस आग ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। मैं व्यक्तिगत रूप से ‘दिस इज अबाउट ह्यूमैनिटी’ (संगठन) के प्रयासों में 50 हजार डॉलर का योगदान दे रही हूं, ताकि फ्रंटलाइन कर्मचारियों, खेत मजदूरों, दिहाड़ी मजदूरों और इन जंगल की आग से प्रभावित परिवारों का समर्थन किया जा सके।”अभिनेत्री ने दूसरों को भी मदद करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम इस घड़ी में एक साथ आ सकते हैं और समाज में इनका समर्थन कर सकते हैं। यदि आप कर सकते हैं तो शेयर करें, रीपोस्ट करें या दान करें।”साझा किए गए वीडियो में लोंगोरिया ने कहा कि वह आग से प्रभावित फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और परिवारों की सहायता के लिए संगठन को 50,000 डॉलर दान कर रही हैं।

×
Date : 15 January 2025 Posted By : EDITOR
Los Angeles fires: अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने पीड़ितों को 50,000 डॉलर दान किए
News Image

लॉस एंजिल्स में आग : अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने पीड़ितों को 50,000 डॉलर दान किए

लॉस एंजिल्स । अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग के पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अभिनेत्री ने आग से प्रभावित पीड़ितों को 50,000 डॉलर दान करने की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने एक भावुक वीडियो भी साझा किया। सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “लॉस एंजिल्स शहर और वहां लगी विनाशकारी आग को लेकर मेरा दिल दुखी है। इस आग ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। मैं व्यक्तिगत रूप से 'दिस इज अबाउट ह्यूमैनिटी' (संगठन) के प्रयासों में 50 हजार डॉलर का योगदान दे रही हूं, ताकि फ्रंटलाइन कर्मचारियों, खेत मजदूरों, दिहाड़ी मजदूरों और इन जंगल की आग से प्रभावित परिवारों का समर्थन किया जा सके।”अभिनेत्री ने दूसरों को भी मदद करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम इस घड़ी में एक साथ आ सकते हैं और समाज में इनका समर्थन कर सकते हैं। यदि आप कर सकते हैं तो शेयर करें, रीपोस्ट करें या दान करें।”साझा किए गए वीडियो में लोंगोरिया ने कहा कि वह आग से प्रभावित फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और परिवारों की सहायता के लिए संगठन को 50,000 डॉलर दान कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]