Shraddha Mishra became the winner of Sa Re Ga Ma Pa

श्रद्धा मिश्रा बनीं ‘सा रे गा मा पा’ की विजेता, ट्रॉफी संग 10 लाख रुपये जीते

श्रद्धा मिश्रा बनीं ‘सा रे गा मा पा’ की विजेता, ट्रॉफी संग 10 लाख रुपये जीते

मुंबई। श्रद्धा मिश्रा जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी टीवी शो ‘सा रे गा मा पा 2024’ की विजेता बन गयी हैं। सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2024’ के ग्रैंड फिनाले में सुभाश्री देबनाथ, श्रद्धा मिश्रा और उज्जवल मोतीराम के बीच टक्कर देखने को मिली थी। काफी रोमांचक मुकाबले के बाद बाकी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए श्रद्धा मिश्रा ने ‘सा रे गा मा पा’ के इस सीजन की विनिंग ट्रॉफी और 10 लाख रुपये प्राइज मनी जीत ली। सुभाश्री देबनाथ और उज्जवल मोतीराम पहले और दूसरे रनरअप रहे हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद श्रद्धा ने भावुक होते हुए कहा, ‘मेरे लिए तो ये किसी सपने के पूरे होने जैसा अनुभव रहा। मेरी सा रे गा मा पा की जर्नी काफी अद्भुत रही। मैंने बहुत कुछ सीखा। जिस तरह से जजेज ने मुझे सपोर्ट दिखाया और मेंटर्स ने गाइड किया, मेरे लिए ये एक्स्पीरियंस काफी अच्छा रहा। जिस तरह से मुझे लोगों का प्यार मिला, उसकी मैं उम्मीद नहीं कर रही थी। मैं हर किसी की आभारी हूं।’ श्रद्धा ने बताया कि उनका एक सपना है कि वो अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो बनाएं। एक ऐसा स्पेस जहां वो म्यूजिक क्रिएट कर सकें, कम्पोज कर सकें और खुद को पूरी तरह म्यूजिक के जरिए एक्सप्रेस कर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Shaan Speaks on Faith, Rituals, and Remembering His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Mumbai :  Komal Nahta, […]

चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर Fetching content Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ का ट्रेलर जारी किया। इससे […]