Prayagraj Fire broke out in the fair area about 500 tents

प्रयागराज : मेला क्षेत्र में लगी आग ,करीब 500 टेंट जलकर हुए खाक

प्रयागराज : मेला क्षेत्र में लगी आग ,करीब 500 टेंट जलकर हुए खाक

प्रयागराज : प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। आग शास्त्री ब्रिज के सेक्टर 19 में लगी, जहां दर्जनों कैंप जलकर खाक हो गए हैं। कड़ी भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। दमकल वाहनों और एनडीआरएफ की टीमों ने ऊंची उठती आग की लपटों पर बमुश्किस काबू पाया। मीडिया से बातचीत में एक चश्मदीद ने बताया कि लगभग 500 टेंट जलकर खाक हो गए हैं। वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि इस घटना में 250 टेंट जले हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। 15 मिनट में फायरफाइटर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पाने के लिए पानी की जगह बालू का इस्तेमाल किया गया। मेला क्षेत्र में लगी आग पर एडीजी भानु भास्कर ने कहा, “महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो-तीन सिलेंडर फटने से कैंप्स में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जाएगी।”

×
Date : 19 January 2025 Posted By : EDITOR
प्रयागराज : मेला क्षेत्र में लगी आग ,करीब 500 टेंट जलकर हुए खाक
News Image

प्रयागराज : मेला क्षेत्र में लगी आग ,करीब 500 टेंट जलकर हुए खाक

प्रयागराज : प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। आग शास्त्री ब्रिज के सेक्टर 19 में लगी, जहां दर्जनों कैंप जलकर खाक हो गए हैं। कड़ी भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। दमकल वाहनों और एनडीआरएफ की टीमों ने ऊंची उठती आग की लपटों पर बमुश्किस काबू पाया। मीडिया से बातचीत में एक चश्मदीद ने बताया कि लगभग 500 टेंट जलकर खाक हो गए हैं। वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि इस घटना में 250 टेंट जले हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। 15 मिनट में फायरफाइटर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पाने के लिए पानी की जगह बालू का इस्तेमाल किया गया। मेला क्षेत्र में लगी आग पर एडीजी भानु भास्कर ने कहा, "महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो-तीन सिलेंडर फटने से कैंप्स में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जाएगी।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]