T20 by 7 wickets, Abhishek Sharma scored a brilliant 79 runs

भारत ने 7 विकेट से जीता पहला टी-20, अभिषेक शर्मा के धुआंधार 79 रन

भारत ने 7 विकेट से जीता पहला टी-20, अभिषेक शर्मा के धुआंधार 79 रन

कोलकाता । भारत ने इंग्लैंड को पहले टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत ने बॉलिंग चुनी। इंग्लिश टीम 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने तेजी से बैटिंग की और 12.5 ओवर ही 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। भारत से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 34 गेंद पर 79 रन बनाए। उन्होंने पारी में 8 छक्के और 5 चौके लगाए। उन्हें आदिल रशीद ने लॉन्ग ऑफ पर हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। अभिषेक शर्मा ने जैमी ओवर्टन के खिलाफ 9वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 20 गेंद पर अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। अभिषेक ने अपने टी-20 करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई। वे एक सेंचुरी भी लगा चुके हैं। बॉलिंग में वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड से जोस बटलर ने 68 रन बनाए, जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट मिले। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली, दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्नयन Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की […]

Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक […]