Akshara Singh is working hard to keep herself fit

खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही अक्षरा सिंह – Akshra Singh

खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही अक्षरा सिंह –

Mumbai: फिटनेस के प्रति अपने समर्पण को दिखाने के लिए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की। तस्वीर में अक्षरा जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। अक्षरा इन दिनों खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने वर्कआउट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “मन से चाह लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।” इन तस्वीरों में से दो में अक्षरा जिम में एक्सरसाइज करती नजर आईं, जबकि दो में वह खुली छत पर फिटनेस अभ्यास करती दिखाई दीं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी निजी और पेशेवर जीवन की झलकियां अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में फिटनेस ट्रेनर मसरूफ अहमद का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह 10 किलो के प्लेट के साथ प्लैंक एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
अक्षरा की इस फिटनेस रूटीन ने उनके फैंस को भी प्रेरित किया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अक्षरा सिंह गायन में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने महाकुंभ के महत्व को लेकर एक खास गाना पेश किया, जिसमें वह अपने गाने के साथ भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आईं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, हिमालय से आते मुनि रमाते संगम में धूनी। इस गाने को उन्होंने सोशल मीडिया पर 16 जनवरी को साझा किया था और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

After winning hearts on OTT, the audience’s beloved “Sundara” is all set to return to television!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱After winning hearts on OTT, the audience’s beloved “Sundara” is all set to return to television! “Working with new people brings a different kind of joy,” says Akshaya Naik! Mumbai: Her journey began in the Hindi television industry, eventually reaching OTT platforms, and now the audience’s favorite Sundara actress Akshaya […]

Sanjay and Smita Sinha Celebrate 31 Years of Togetherness with an Intimate Mumbai Gathering

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanjay and Smita Sinha Celebrate 31 Years of Togetherness with an Intimate Mumbai Gathering Mumbai: Entrepreneur Sanjay Sinha marked a beautiful milestone as he celebrated his 31st wedding anniversary with his wife, Smita Sinha, in Mumbai. The evening was a heartfelt celebration of love, companionship, and shared memories, attended by […]