Akshara Singh is working hard to keep herself fit

खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही अक्षरा सिंह – Akshra Singh

खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही अक्षरा सिंह –

Mumbai: फिटनेस के प्रति अपने समर्पण को दिखाने के लिए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की। तस्वीर में अक्षरा जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। अक्षरा इन दिनों खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने वर्कआउट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “मन से चाह लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।” इन तस्वीरों में से दो में अक्षरा जिम में एक्सरसाइज करती नजर आईं, जबकि दो में वह खुली छत पर फिटनेस अभ्यास करती दिखाई दीं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी निजी और पेशेवर जीवन की झलकियां अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में फिटनेस ट्रेनर मसरूफ अहमद का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह 10 किलो के प्लेट के साथ प्लैंक एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
अक्षरा की इस फिटनेस रूटीन ने उनके फैंस को भी प्रेरित किया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अक्षरा सिंह गायन में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने महाकुंभ के महत्व को लेकर एक खास गाना पेश किया, जिसमें वह अपने गाने के साथ भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आईं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, हिमालय से आते मुनि रमाते संगम में धूनी। इस गाने को उन्होंने सोशल मीडिया पर 16 जनवरी को साझा किया था और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

×
Date : 24 January 2025 Posted By : EDITOR
खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही अक्षरा सिंह – Akshra Singh
News Image

खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही अक्षरा सिंह -

Mumbai: फिटनेस के प्रति अपने समर्पण को दिखाने के लिए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की। तस्वीर में अक्षरा जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। अक्षरा इन दिनों खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने वर्कआउट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “मन से चाह लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।” इन तस्वीरों में से दो में अक्षरा जिम में एक्सरसाइज करती नजर आईं, जबकि दो में वह खुली छत पर फिटनेस अभ्यास करती दिखाई दीं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी निजी और पेशेवर जीवन की झलकियां अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में फिटनेस ट्रेनर मसरूफ अहमद का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह 10 किलो के प्लेट के साथ प्लैंक एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
अक्षरा की इस फिटनेस रूटीन ने उनके फैंस को भी प्रेरित किया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अक्षरा सिंह गायन में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने महाकुंभ के महत्व को लेकर एक खास गाना पेश किया, जिसमें वह अपने गाने के साथ भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आईं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, हिमालय से आते मुनि रमाते संगम में धूनी। इस गाने को उन्होंने सोशल मीडिया पर 16 जनवरी को साझा किया था और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डान्स फ्लोअरवर रंगणार हृता-सारंगची धमाल!

📰 Generate e-Paper Clip डान्स फ्लोअरवर रंगणार हृता-सारंगची धमाल! ‘आली मोठी शहाणी’मधील ‘बोनिता बोनिता’ गाणं प्रदर्शित Mumbai: सध्या सर्वत्र ‘आली मोठी शहाणी’ हा चित्रपट त्याच्या वेगळ्या कथानकामुळे चर्चेत असून चित्रपटातील हृता दुर्गुळे व सारंग साठ्ये यांच्या जोडीला प्रेक्षकांची पसंती मिळत आहे. या जोडीची धमाल केमिस्ट्री आता नुकत्याच प्रदर्शित झालेल्या गाण्यात पाहायला मिळत आहे. चित्रपटातील ‘बोनिता […]

‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोबिनव सत्या ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस और बहादुरी की सराहना करते हुए एक खास संदेश साझा किया है।

📰 Generate e-Paper Clip ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोबिनव सत्या ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस और बहादुरी की सराहना करते हुए एक खास संदेश साझा किया है। Mumbai: शोबिनव ने कैप्टन स्मित मच्छर को उनकी हिम्मत, सूझबूझ और मुश्किल परिस्थिति में यात्रियों की जान […]