Rashmika Mandanna's first look out from 'Chhava'

‘छावा’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनीं हैं अभिनेत्री

‘छावा’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनीं हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई की भूमिका में हैं। मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर महान राजा के पीछे ताकत से भरी रानी खड़ी होती है। महारानी येसूबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय, स्वराज्य का गौरव है। पोस्टर में अभिनेत्री शाही अंदाज में दिखीं। लाल साड़ी, सोने के गहने, हरी चूड़ियों के साथ वह मराठी बिंदी में नजर आईं। पोस्टर को रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया और बताया कि ‘छावा’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होगा। शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ पर बनी फिल्म में विक्की कौशल मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय खन्ना अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, नील भूपालम, संतोष जुवेकर और प्रदीप रावत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

×
Date : 25 January 2025 Posted By : EDITOR
‘छावा’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनीं हैं अभिनेत्री
News Image

'छावा' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनीं हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई की भूमिका में हैं। मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर महान राजा के पीछे ताकत से भरी रानी खड़ी होती है। महारानी येसूबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय, स्वराज्य का गौरव है। पोस्टर में अभिनेत्री शाही अंदाज में दिखीं। लाल साड़ी, सोने के गहने, हरी चूड़ियों के साथ वह मराठी बिंदी में नजर आईं। पोस्टर को रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया और बताया कि 'छावा' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होगा। शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ पर बनी फिल्म में विक्की कौशल मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय खन्ना अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, नील भूपालम, संतोष जुवेकर और प्रदीप रावत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]