Yogi Adityanath said- UP should achieve its goals by

योगी आदित्यनाथ बोले- उप्र को अखंड रहते हुए अपने लक्ष्य हासिल करना चाहिए

योगी आदित्यनाथ बोले- उप्र को अखंड रहते हुए अपने लक्ष्य हासिल करना चाहिए

UNN: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इस राज्य को चार हिस्सों में बांटने की कुछ हलकों से हो रही मांग खारिज करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की ताकत इसकी एकता में है। यहां महाकुंभ मेले में ‘नेटवर्क 18′ के समूह संपादक राहुल जोशी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने लोगों से एकता का संदेश आगे लेकर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि सनातन धर्म मजबूत है तो ही यह देश मजबूत होगा।
आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एकजुट रहकर अपनी पहचान और सम्मान बनाए रखना चाहिए और यह राज्य जल्द ही एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। मुख्यमंत्री से जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा पूर्व में दिए गए इस बयान के बारे में पूछा गया कि इस राज्य को चार भागों में बांट दिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा, “यूपी अपने आप में यूपी है और यही इसकी ताकत है। मुझे लगता है कि यूपी को अखंड रहकर अपने लक्ष्य हासिल करने चाहिए।”
आदित्यनाथ ने यह भी कहा, “महाकुंभ का संदेश, एकता और अखंडता का संदेश है और यह संदेश दुनिया को जाना चाहिए। यदि सभी संत, श्रद्धालु और यहां तक कि महाकुंभ का हिस्सा बने पर्यटक एकता के संदेश को लेकर दुनिया में जाते हैं तो सनातन धर्म और मजबूत होगा और यदि सनातन धर्म मजबूत होगा तो हमारा देश मजबूत होगा।” उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक हित के लिए या जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर समाज को बांटना देशद्रोह से कम नहीं है।

×
Date : 26 January 2025 Posted By : EDITOR
योगी आदित्यनाथ बोले- उप्र को अखंड रहते हुए अपने लक्ष्य हासिल करना चाहिए
News Image

योगी आदित्यनाथ बोले- उप्र को अखंड रहते हुए अपने लक्ष्य हासिल करना चाहिए

UNN: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इस राज्य को चार हिस्सों में बांटने की कुछ हलकों से हो रही मांग खारिज करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की ताकत इसकी एकता में है। यहां महाकुंभ मेले में ‘नेटवर्क 18' के समूह संपादक राहुल जोशी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने लोगों से एकता का संदेश आगे लेकर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि सनातन धर्म मजबूत है तो ही यह देश मजबूत होगा।
आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एकजुट रहकर अपनी पहचान और सम्मान बनाए रखना चाहिए और यह राज्य जल्द ही एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। मुख्यमंत्री से जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा पूर्व में दिए गए इस बयान के बारे में पूछा गया कि इस राज्य को चार भागों में बांट दिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा, “यूपी अपने आप में यूपी है और यही इसकी ताकत है। मुझे लगता है कि यूपी को अखंड रहकर अपने लक्ष्य हासिल करने चाहिए।”
आदित्यनाथ ने यह भी कहा, “महाकुंभ का संदेश, एकता और अखंडता का संदेश है और यह संदेश दुनिया को जाना चाहिए। यदि सभी संत, श्रद्धालु और यहां तक कि महाकुंभ का हिस्सा बने पर्यटक एकता के संदेश को लेकर दुनिया में जाते हैं तो सनातन धर्म और मजबूत होगा और यदि सनातन धर्म मजबूत होगा तो हमारा देश मजबूत होगा।” उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक हित के लिए या जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर समाज को बांटना देशद्रोह से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]